बोकारो, जनवरी 30 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के अलारगो पंचायत अंतर्गत सिंगारी मोड़ में झामुमो की एक महत्वपूर्ण बैठक में झामुमो की चंद्रपुरा कमेटी का विस्तार किया गया। प्रखंड के छात्र मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा तथा बुद्धिजीवी मोर्चा में नए साथियों को जोड़ते हुए कमेटी का गठन किया गया। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुरा प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा में अध्यक्ष मुख्तार हबीबी, सचिव अब्दुल रजाक, कोषाध्यक्ष फिरोज आलम चुने गए। वहीं किसान मोर्चा में अध्यक्ष अनिल कुमार महतो, सचिव कृष्णकांत महतो, छात्र मोर्चा में अध्यक्ष रामेश्वर कुमार महतो उर्फ बबलू महतो, सचिव अशोक कुमार महतो चुने गए। बैठक में पूर्व मंत्री बेबी देवी, उनके पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू, वरिष्ठ झामुमो नेता जदू महतो, मो समीद, गौरीशंकर महतो, सुभाष महतो, सुनील टुडू, ...