धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, गंगेश गुंजन 54 साल पहले जिस गोल्फ ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्थापना हुई थी, उसी मैदान में पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं का जुटान एक बार फिर से मैदान में होगा। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़े की गूंज होगी। हाथों में तीर-धनुष लिए कार्यकर्ता होंगे। मुख्यमंत्री से लेकर विधायक तक होंगे पर इस पार्टी का बीज रोपने वाले इसके संस्थापक शिबू सोरेन नहीं होंगे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद पहली बार झामुमो स्थापना दिवस समारोह मना रहा है। चार फरवरी 1973 को गोल्फ ग्राउंड में बनी पार्टी के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में लगी आचार संहिता के बीच पार्टी के लिए कार्यक्रम को सफल बनाना एक बड़ी चुनौती है। पिछले 54 वर्षों से झामुमो अपना स्थापना दिवस कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.