रामगढ़, मार्च 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।झारखंड मुक्ति मोर्चा पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को भुरकुंडा में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष झलकू बेदिया और संचालन सचिव उदय अग्रवाल ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया उपस्थित थे। बैठक में 4 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर हजारीबाग में आयोजित भव्य कार्यक्रम और रैली पर विचार-विमर्श हुआ। बताया गया कि समारोह में पतरातू प्रखंड के सभी 42 पंचायत से लाखों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। मुख्य अतिथि संजीव बेदिया ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह कई मायनो में ऐतिहासिक होगा। इसमें सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के अलावा मंत्री योगेंद्र महतो, दीपक बिरूआ, सुदिव्य कुमार सोन...