पाकुड़, जून 12 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। पाकुड़ जाने के क्रम में स्थानीय सुभाष चौक निकट झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम एवं प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जेएमएम जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद और पंकज मिश्रा जिंदाबाद के नारे लगाकर उत्साह का प्रदर्शन किया। इस दौरान पंकज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनता की सेवा ही पार्टी की प्राथमिकता है। इसके बाद वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...