हजारीबाग, मार्च 23 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा की 47 वां स्थापना दिवस चार अप्रैल को मानने को लेकर बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में झामुमो की अहम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बड़कागांव झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं संचालन इंद्रदेव राम ने किया। तैयारी बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी शामिल हुए। दोनों ने तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया कि स्थापना दिवस चार अप्रैल को हजारीबाग में मनाई जाएगी। समय कम है लोग तैयारी में जुट जाए। अधिक से अधिक संख्या में लोग स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, हेमंत भुइय...