हजारीबाग, मार्च 15 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से हजारीबाग में चार अप्रैल को स्थापना दिवस को लेकर फतहा चौक में एक अहम बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र बांडों ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो प्रभारी सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा की हजारीबाग जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस एतिहासिक रूप में मनाया जाएगा।सभी पंचायत से बैठक में शामिल हुए। झामुमो के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि अपने-अपने पंचायत से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यों एंव लोगों को लेकर कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मौके पर राज कुमार, पप्पू कुमार,अमित कुमार,संदेव कुमार दास,पीयूष कुमार ,सुरेंद्र राम, मदन राम, सरजू गंझू संजय रविदास पंकज करमाली,र...