रामगढ़, जून 8 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। छावनी परिषद वार्ड नंबर 4 में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा। अध्यक्षता झामुमो सदस्य गौरांग राय ने की। जबकि ​ मुख्य रूप से जिला संयोजक मंडल सदस्य सोनाराम मांझी, केंद्रीय सदस्य महेंद्र मुंडा उपस्थित रहे। ​​बैठक के दौरान मुख्य रूप से संगठनात्मक पहलुओं और पार्टी की मजबूती पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। शहर के सभी वार्ड क्षेत्रों में जल्द से जल्द बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा। ताकि पार्टी को मजबूत और संगठित बनाया जा सके।​​बैठक में संकल्प लिया कि झारखंड सरकार की लोक-कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- रामगढ़ में झामुमो की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर, कमे...