झामुमो की बैठक में बूथ स्तरीय कमेटी गठन करने पर हुआ मंथन
चक्रधरपुर, जून 1 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर स्थित वन विश्रामागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) मनोहरपुर प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजित यादव ने की, जबकि पर्यवेक्षक बंधना उरांव एवं सचिव किशोर कुमार खलखो समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही 2 जून को चाईबासा में आयोजित होने वाले पार्टी कार्यक्रम में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बैठक में विनोद सिंह, राजेश कुमार, सुरेश बेसरा, रीना देवी, सोमा सुरीन, नीलकंठ नाग, रानेश जोजो, अमर महतो, मुकेश रजक, कुंजों कुम्हार, अशोक तांती, जुगल किशोर लकड़ा, सूरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.