घाटशिला, मई 14 -- जादूगोड़ा। झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन की अध्यक्षता में हाथीबिंधा और आसनबनी पंचायत में हुई। बैठक में पंचायत कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। जानकारी देते सुधीर सोरेन ने कहा कि बैठक में जनगणना, सरना कोड, एसआईआर जैसे विषय पर विचार मंथन किया गया। जनगणना से संबंधित किसी भी मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा अलर्ट मूड में रहेगा। जनगणना से कोई वंचित नहीं रहे। साथ ही प्रत्येक पंचायत में पार्टी को कैसे मजबूती मिलेगी, इस पर भी मंथन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...