कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति के निर्देश के आलोक में बुधवार को झामुमो जिला समिति कोडरमा की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक झुमरी तिलैया के ब्लॉक रोड स्थित साहू धर्मशाला में होगी। बैठक में हाल ही में संपन्न झुमरी तिलैया नगर परिषद, डोमचांच नगर पंचायत और कोडरमा नगर पंचायत चुनाव की समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सह सचिव गोविन्द प्रसाद बिहारी ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...