बोकारो, मई 9 -- खेतको। बेरमो विधानसभा अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के 10 पंचायतों में बीएलए 2 एवं बूथ स्तर पर कमेटी गठन को लेकर तैयारी चल रही है। पेटरवार प्रखंड झामुमो सचिव श्रीराम हेम्ब्रम एवं प्रखंड उपाध्यक्ष फेनी राम सोरेन ने बताया कि पार्टी में मजबूती के साथ साथ प्रत्येक बूथ से बीएलए 2 एवं बूथ स्तर पर कमेटी गठन किया जाना है। एक सप्ताह के अंदर चुनाव कर जिला कमेटी को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके लिए झामुमो के सभी सदस्य युद्धस्तर पर लग हुए हैं। यह भी पढ़ें- बेरमो में भाजपाइयों की ओर से तैयारी यह भी पढ़ें- झामुमो की बैठक में 14 तक बूथ कमेटी गठन का निर्देश यह भी पढ़ें- झामुमो ने की बीएलए-2 की भूमिका एवं एसआईआर को लेकर चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...