झामुमो की जिला स्तरीय बैठक 18 मई को
लातेहार, मई 15 -- लातेहार। झामुमो की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक 18 मई सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगी। बैठक केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम के फार्म हाउस, लातेहार में संपन्न होगी। यह जानकारी झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने दी। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर आयोजित बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य, जिला समिति पदाधिकारी, संगठन के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष-सचिव, नगर पंचायत अध्यक्ष-सचिव सहित सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने बीएलए-2 एवं सभी बूथों की सूची के साथ समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- झामुमो की बैठक में संगठन मजबूती व मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.