कोडरमा, फरवरी 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं जल संसाधन मंत्री, झारखंड सरकार हफीजुल हसन बुधवार को प्रखंड के पिपचो पहुंचे। मंत्री हफीजुल हसन ने पार्टी में शामिल हुईं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष शालिनी गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा किसी एक जाति या वर्ग की पार्टी नहीं, बल्कि सभी वर्गों और समुदायों की आवाज है। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाज के लोगों का लगातार पार्टी से जुड़ना सरकार की नीतियों और कार्यों पर जनता के विश्वास को दर्शाता है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य गांव और प्रखंड स्तर तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। स्थानीय उद्यमियों की प्रगति से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और सरकार हर उस पहल के साथ खड़ी है जो समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान देती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन क...