गिरडीह, मार्च 24 -- हीरोडीह। जमुआ में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को की गई। बैठक में 30 मार्च को गिरिडीह जिला में झामुमो स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रखंड के सभी पंचायतों से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान झामुमो जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन विस्तार पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हलधर राय, उपाध्यक्ष रविकांत वर्मा, संगठन सचिव ओम प्रकाश वर्मा, बासुदेव यादव, शिवकांत मण्डल सहित पार्टी के मुख्य नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, सचिव रोजन अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चीना खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। बैठक में सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.