रांची, जून 29 -- रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल में 24 गबन गिनाने पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो और उनकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस व राजद अगर गबन और घोटालों पर दूसरों को उपदेश दे तो यह हास्यास्पद है। जो पार्टी खुद गबन एवं घोटाले की जनक हो, उनकी सहयोगी दलों का राजनीतिक इतिहास भी घपले घोटालों से ठूंस-ठूंस कर कोना कोना भरा हो, उस पार्टी को तो हर जगह यही सब दिखता है। उन्होंने कहा कि चंद करोड़ रुपए के लिए किस पार्टी ने अलग राज्य आंदोलन को बेचने का काम किया, यह किसी से छिपा है क्या? झामुमो का असली मतलब जमकर मुद्रा मोचन पार्टी है। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष में 24 गबन हुए : झामुमो बाउरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार...