सराईकेला, फरवरी 3 -- खरसावां,संवाददाता। कुचाई प्रखंड के महाबुरू फुटबॉल मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की ओर से बूथ लेबल कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत झामुमो के संस्थापक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता से ही झामुमो की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचती है। उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दिखा...