रांची, जून 16 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान को राष्ट्रविरोधी और अमर्यादित बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और वैश्विक स्तर पर उन्हें सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है, जिससे देश का गौरव बढ़ा है। साइप्रस द्वारा हालिया सम्मान इसका प्रमाण है, लेकिन झामुमो इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने में विफल रहा। मनोज सिंह ने झामुमो पर छोटी मानसिकता और नासमझी का आरोप लगाते हुए कहा कि डिजिटल युग में जनगणना जैसी प्रक्रियाएं पारदर्शी और भरोसेमंद तरीके से हो रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कोविड काल में भारत ने डिजिटल टीकाकरण सर्टिफिकेट जैसी उपलब्धियों से विश्व में मिसाल कायम की, जिसे झामुमो जैसे दल शुरू में नकारते रहे, लेकिन बाद...