झामुमो का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला, रखी मांगें
कोडरमा, अप्रैल 29 -- कोडरमा। झामुमो जिला समिति का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने कोडरमा की स्थानीय समस्याओं और प्रशासनिक सुधारों को लेकर डीसी के समक्ष कई मांगो को रखा। उन्होंने राज्य सरकार की अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना और अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की मांग की। साथ हीं जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने का आग्रह किया गया। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाना आवश्यक : रमाकांत मिश्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.