झामुमो का कार्यकर्ता महासम्मेलन 17 को, तैयारी तेज
रांची, जून 14 -- कर्रा, प्रतिनिधि। आगामी 17 जून को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छह पंचायतों की संयुक्त बैठक रविवार को झामुमो प्रखंड सचिव विनोद उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महासम्मेलन की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पंचायतों से अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, बूथ समिति एवं पंचायत कमेटियों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर झामुमो पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.