घाटशिला, अगस्त 19 -- पोटका। हेसड़ा पंचायत अंतर्गत बड़ा बागलता गांव निवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय सपन सेठ के निधन पर पोटका विधायक संजीव सरदार उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि सपन सेठ पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और उनके निधन से संगठन एवं क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...