दुमका, जून 10 -- दलाही, प्रतिनिधि। झामुमो जिला सचिव निशित बरण गोलदार और जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य मो. कादिर रजा के नेतृत्व में मसलिया झामुमो इकाई ने दुमका स्थित गुरुजी आवास में विधायक बसंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में एसआईआर प्रक्रिया और मसलिया क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला उपाध्यक्ष मो. कादिर रजा ने बताया कि मसलिया प्रखंड के पश्चिमी भाग के खुटोजोरी, गुमरो, बड़ा डुमरिया और बास्कीडीह पंचायतों के दर्जनों गांवों में बिजली की समस्या चल रही थी। इसकी जानकारी पहले विधायक को दी गई थी। विधायक की पहल पर बिजली विभाग ने आश्रममोड़ स्थित बिजली सबस्टेशन से बिजली बहाल में अपूर्ण कार्य को पूरा कर इन गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। यह भी पढ़ें- झामुमो प्रखंड कार्यालय में एसआईआर को लेकर बैठक, समस्य...