लातेहार, दिसम्बर 16 -- चंदवा, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा महतो का मंगलवार को चंदवा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। रांची से पलामू प्रमंडल के पांकी दौरे के क्रम में वे चंदवा पहुंचे, जहां इंदिरा गांधी चौक स्थित पथ निर्माण विश्रामागार परिसर में जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा एवं युवा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.