गढ़वा, अप्रैल 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो जिला कमेटी की ओर से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौके पर शहर के रंका मोड़ स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जिला कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। झामुमो नेताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने की आवश्यकता पर बल दिया। झामुमो जिलाध्यक्ष शम्भू राम ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया जो हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करता है। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना उन्होंने कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के ...