गोड्डा, सितम्बर 19 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से एमएमडीआर (खान एवं खनिज विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील मरांडी ने किया इस मौके पर मुख्य रूप से बोरियो विधायक धनंजय सोरेन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना को संबोधित करते हुए विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि इस संशोधन बिल से झारखंड के खनिज संसाधनों, आर्थिक हितों और राजस्व पर बुरा असर पड़ेगा। खनन कार्य से मिलने वाले राजस्व में कमी आएगी, जिसका सीधा असर राज्य की महिलाओं, गरीबों और छात्रों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जैसे मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास पर पड़ेगा। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर विधेयक के खिलाफ झामुमो का जोरदार आंदोलन विधाय...