साहिबगंज, मई 21 -- राजमहल। शहर के निरीक्षण भवन में गुरुवार को दुर्गा सोरेन की 17 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष मो आजाद के नेतृत्व में किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ मुख्य रूप से उपस्थित थे। झामुमो कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पअर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, अब्दुल कादिर, दुर्गा मंडल, दिलावर रहमान, परवेज आलम, स्मिथ चौरसिया, अब्दुल बारीक, अजय मढैया आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- झामुमो ने मनायी दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...