दुमका, सितम्बर 9 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर मंगलवार को प्रखंड झामुमो कमेटी रामगढ़ के द्वारा रामगढ़ डाक-बंगला परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बाबूलाल मुर्मू, सचिव नन्दलाल राउत, बबन सिंह, राजू साह, चन्द्रशेखर सोरेन, बजरंग अग्रवाल, देवीलाल मुर्मू सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- रामगढ़ चैंबर ने कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट क...