सराईकेला, मार्च 29 -- सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के उस दावे पर तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने हाल ही में झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की बात कही थी।भोला महंती ने स्थानिय परिसदन में एक प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष के दावों को पूरी तरह भ्रामक और 'ओछी हरकत' करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास धरातल पर कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। महंती ने कहा, "जिला अध्यक्ष जैसे गरिमामयी पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी बचकानी हरकत की उम्मीद नहीं की जा सकती। यह केवल चर्चा में रहने का एक असफल प्रयास है।" झामुमो उपाध्यक्ष ने भ...