दुमका, जून 30 -- दुमका। हूल दिवस के दिन वीर भूमि भोगनाडीह को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, 58 मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं और हर कदम पर पुलिस का पहरा है। झामुमो-कांग्रेस की सरकार वीर शहीद सिदो-कान्हू के इतिहास को मिटाने में लगी है। उपरोक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दुमका में हूल दिवस के मौके पर दुमका के कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा। यह भी पढ़ें- भोगनाडीह में सादगी से मना हूल दिवससरकार के आरोप पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा सन 1855 में जब वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो के नेतृत्व में संताल हूल हुआ था, तब उन वीरों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि आजादी के सात दशकों बाद भी उनके वंशजों एवं उनके गांव के लोगों को उन्हें ही नमन करने क...