रांची, जून 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को उनकी जीत पर पार्टी की सांसद महुआ माजी ने बधाई दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इतने योग्य उम्मीदवार को नामित किया। उन्होंने कहा कि इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच खुशी की लहर है। महुआ माजी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए ने चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी और उसके नेता लगातार जीत का दावा कर रहे थे। ऐसे में यह प्रतीत होता है कि उन्होंने पहले ही उन लोगों से बातचीत कर ली थी, जिन्होंने अंततः उनके पक्ष में मतदान किया। यह भी पढ़ें- Jharkhand Rajyasabha Election: NDA के परिमल नाथवानी की जीत, INDIA गठबंधन को लगा झटका यह भी पढ़ें- झा...