धनबाद, मार्च 12 -- तेतुलमारी स्थित रेलवे गया पुल के समीप चल रहे रेलवे के निर्माण कार्य के दौरान बुधवार की संध्या झमाडा के 14 इंच व नगर निगम के द्वारा जोड़े गई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे भारी मात्रा में पानी पुल के नीचे जमा हो गया। राजगंज-सिजुआ मुख्य मार्ग से राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी तेतुलमारी थाना की पुलिस व नगर निगम, झमाडा के अधिकारियों को दी। इसके बाद पानी को बंद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.