अररिया, मार्च 7 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती झापा क्षेत्र नंबर 5 के चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के उम्मीदवार बालेंद्र शाह (बालेन) भारी मतों से विजयी हुए हैं। अंतिम परिणाम के अनुसार शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को उनके गृह क्षेत्र में भारी मतों के अंतर से पराजित किया है। निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा सार्वजनिक किए गए आंकड़ों के अनुसार बालेंद्र शाह को 68,348 मत प्राप्त हुए हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंदी केपी शर्मा ओली को मात्र 18,734 मत मिले। शाह और ओली के बीच 49,614 मतों का अंतर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...