बदायूं, अप्रैल 6 -- नगर पालिका क्षेत्र का दूषित नाला अब किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। अढौली फाटक पार नाले का पानी लगातार फैलता जा रहा है, जिससे करीब दो सौ बीघा खेत जलमग्न हो चुके हैं। हालात यह हैं कि पानी अब धीरे-धीरे आबादी की ओर भी बढ़ रहा है। किसानों की फसलें बर्वाद हो गई हैं अब बीमारियों का ग्राफ आबादी में बढ़ने की संभावना है। उझानी नगर का गंदा पानी वर्षों से नरऊ गांव के तालाब में जा रहा था। इस वजह से तालाब ही नहीं, बल्कि आसपास का भूगर्भ जल भी दूषित हो गया था। गांव में पीलिया जैसी बीमारियों का प्रकोप भी फैला और दूषित पानी के कारण कई मौत भी हुईं। जल निगम की जांच में हैंडपंप का पानी भी दूषित पाया गया था। बावजूद इसके, करीब दो दशकों से इस समस्या को लेकर आवाज उठाने के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं हो सका। वहीं बीते वर्ष कासगंज-बदायूं र...