सहारनपुर, जून 24 -- गंगोह, संवाददाता। अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में एक 11 वर्षीय बालिका की जान चली गई। सर्पदंश के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय घंटों तक नीम हकीमों और झाड़-फूंक कराने वालों के पास लेकर घूमते रहे। हालत बिगड़ने पर जब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी उपेंद्र कुमार गंगोह क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उनका परिवार भट्ठे के निकट बनी झोपड़ी में रह रहा है। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उनकी 11 वर्षीय पुत्री रामभतेरी अपनी बड़ी बहन के साथ चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। बालिका की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए। रामभतेरी ने खुद परिजनों को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। इसके बाद परिजन उसे...