गया, जून 10 -- फतेहपुर प्रखंड के मंझयांवा गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी (24) के रूप में हुई है, जो गांव निवासी रणजीत यादव की पत्नी थीं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो छोटे मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार मंगलवार की शाम प्रियंका कुमारी घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लग गए। यह भी पढ़ें- विषैले सर्प के डसने से चार वर्षीय मासूम की मौत काफी समय तक ओझा-गुनी के चक्कर में समय बीतता रहा। जब उनकी हालत लगातार बिगड़ने लगी, तब उन्हें फतेहपुर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथ...