बहराइच, मई 3 -- बहराइच। मोतीपुर थाने के गायघाट के रामदयालपुरवा निवासी कृपाराम पुत्र भगौती प्रसाद को गांव के ही चेतराम, पत्नी मीना, उसके बेटे राहुल, मस्तराम पुत्र राम लखन ने 30 अप्रैल की रात आठ बजे हमला कर मारपीट की। आरोप मढ़ा कि वह टोटका झाड़ फूंक कराता है। उसे बचाने आई पत्नी जशोदा, बेटा रिंकू को हमलावरों ने पीट कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। जिस पर पुलिस ने चार को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...