संभल, जुलाई 22 -- अंधविश्वास और इलाज में हुई देरी ने 13 वर्षीय किशोरी की जिंदगी छीन ली। कर्णवास में जात करने गई किशोरी को रात में विषैले सांप ने डस लिया, लेकिन परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के भरोसे रहे। जब हालत लगातार बिगड़ती गई तो उसे बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के रेलवे क्रॉसिंग लाइन पार स्थित शिवपुरी मोहल्ला निवासी रामकिशन की 13 वर्षीय पुत्री वंशिका सोमवार शाम अपनी दादी मालती देवी और पड़ोसियों के साथ कर्णवास में जात करने गई थी। रात में सभी लोग एक प्रसाद विक्रेता की झोपड़ी में विश्राम कर रहे थे। वंशिका अपनी दादी और अन्य महिलाओं के बीच सो रही थी। इसी दौरान रात...