सिद्धार्थ, फरवरी 3 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत कर झाड़-फूंक के बहाने दो लोगों पर जालसाजी कर जेवरात उठा ले जाने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपी गोंडा जनपद के निवासी हैं। बच्चे न होने पर जालसाजी के शिकार दंपति ने झाड़ फूंक पर भरोसा किया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। डुमरियागंज कस्बे वार्ड नं 10 महाराजा अग्रसेन नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी को चार साल से बच्चे नहीं हो रहे थे जिसके कारण काफी दवा इलाज हुआ लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। पत्नी को किसी व्यक्ति द्वारा बताया गया कि गेनीनगर जनपद गोंडा के रहने वाले मेही उर्फ नाना से संपर्क करिए आपको बच्चा हो जाएगा। पत्नी ने मेही उर्फ नाना से मोबाइल पर संपर्क किया। मेही द्वारा भी झ...