रीवा, मार्च 27 -- मध्य प्रदेश में झाड़-फूंक के बहाने महिला की अश्लील फोटो खींचने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जब महिला धर्म बदलने को राजी नहीं हुई तो आरोपी ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने नशीली गोलियां खिलाकर महिला की अश्लील फोटो खींचने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी अनीस मोहम्मद ने धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- MP में कॉलेज प्रोफेसर ने की छात्रा के साथ छेड़छाड़,...