सासाराम, जून 28 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कमालखैरवा गांव में झाड़-फूंक के चक्कर में 18 वर्षीय युवक योगेंद्र उरांव की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मृतक के परिजनों ने एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए पहले उसकी हत्या और उसके बाद ही युवक का अंतिम संस्कार करने की बात कही। पुलिस की त्वरित सक्रियता से संभावित अप्रिय घटना टल गई और महिला की जान बच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...