कन्नौज, मार्च 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बीमार चल रही महिला को उसके परिजन कोतवाली क्षेत्र के बहवलपुर गांव लेकर आए। यहां उसकी झाड़-फूंक कराई गई। उसी दौरान अचानक वह बेहोश हो गई। परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। शिकोहाबाद की रहने वाली प्रिया 24 वर्षीय पत्नी अजय को उसकी मां रेखा बहवलपुर लेकर आई थी। यहां उसकी झाड़-फूंक कराई जा रही थी। परिजनों के मुताबिक भगतजी पूजा कर रहे थे। तभी अचानक प्रिया बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना भिजवाई। सूचना मिलते ही पुलिस सौ शैय्या अस्पताल पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्ट...