बिजनौर, अप्रैल 25 -- शेरकोट। अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को डराकर लाखों रुपये वसूलने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथी अभी फरार हैं। मोहल्ला नौधना निवासी सलीम अहमद ने गत 13 अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुछ लोगों ने खुद को तांत्रिक बताकर उनके परिवार को अनिष्ट होने का भय दिखाया और इस बहाने करीब 5.20 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपी लगातार पैसे मांगते रहे और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।पुलिस यह भी पढ़ें- नासिक: खरात पर नौ करोड़ की धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मुख्य आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ताबीज और झाड़-फूंक के ...