चंदौली, दिसम्बर 9 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इनायातपुर रजवाहा से निकली डेढ़गांवा माईनर झाड़ झंखाड़ और सिल्ट से पट गई है। जिससे किसानों के टेल तक पानी नहीं पहुंच पाती है। इससे किसानो की धान और रबी की सिंचाई के लिए समस्याएं होती हैं और बरसात के दिनों में धान की नर्सरी डालने में कठिनाई होती है। इतना ही नहीं धान की रोपाई और रबी की सिंचाई करने में कठिनाई होती है। किसानों का आरोप है कि नहर विभाग के अधिकारियों के यहां सिल्ट और झाड़-झंखाड़ की सफाई की गुहार लगायी गई किन्तु मामला सिफर रहा। किसानों ने चेताया कि माईनर के सिल्ट की सफाई शीघ्र नहीं कि गई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। डेढ़गांवा निवासी राजेश यादव ने कहा कि माईनर का लाभ हम किसानों को नहीं मिल पाता है। क्योंकि झाड़-झंखाड़ से पटने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। जिससे किसान मायू...