झाड़ू से हमला कर ससुर का सिर फोड़ा
गोपालगंज, अप्रैल 8 -- गोपालगंज। जिले के थावे थाने के फुलुगनी गांव में आपसी विवाद में बुधवार की सुबह बड़ी बहू ने अपने ससुर पर झाड़ू से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। जख्मी हालत में ससुर को इलाज के लिए थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। जख्मी स्व. अवध साह का 70 वर्षी बेटा बाबूनंद साह ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। उसकी पत्नी की मौत पूर्व में हो गई है। तीन बेटों में बड़े व मंझले बेटे उसका ख्याल नहीं रखते हैं। छोटा बेटा उसकी देखभाल करता है। घरेलू विवाद को लेकर बड़े बेटे से कहा सुनी हो रही थी। इतने बहू ने अपने हाथ में लिए झाड़ू से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह जख्मी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.