प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- रखहा, संवाददाता। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खभोर निवासी मूलचंद मिश्रा की पत्नी सविता मिश्रा गुरुवार सुबह अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि रंजिश के चलते उसे पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में सविता मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने खभोर गांव के दीपक मिश्र और रेखा मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...