मथुरा, जून 23 -- नौहझील, मेरी करुणामयी, कृपामयी, दयामयी श्री राधे... भजन पर समूचा पांडाल थिरकने लगा। ऐसा लगा मानो यही स्थल बरसाना धाम बन गया हो। रसिक संत चित्र बिहारी दास महाराज के भजनों पर भक्त जमकर नाचे। श्री झाड़ी हनुमान मंदिर नौहझील पर चल रहे वार्षिकोत्सव में रविवार की रात्रि 10 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक चित्र- विचित्र बिहारी दास महाराज की भजन संध्या कार्यक्रम हुआ। स्वास्थ्य खराब होने के कारण विचित्र बिहारी दास महाराज नहीं आ सके। जैसे ही झाड़ी हनुमान मंदिर में चित्र बिहारी दास पहुंचे, हजारों युवाओं ने कुंज बिहारी श्री हरिदास, झाड़ी वाले हनुमान जी की जय का उद्घोष करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने मंदिर के महन्त रामरतन दास महाराज से भेंट कर झाड़ी वाले हनुमान महाराज के दर्शन किए। उनके भजन सुनने के लिए समूचा कथा पंडाल 7 बजे ही खचाखच भर...