देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। नगर के खोरादह मोहल्ला की एक झाड़ी से शनिवार सुबह पुलिस ने अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गयी है। शव की स्थिति प्रारंभिक जांच के आधार पर महिला की हत्या करने के बाद शव झाड़ी में फेकने की आशंका जतायी जा रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव 72 घंटे तक शवगृह में सुरक्षित रख लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे कुछ स्थानीय लोग जा रहे थे। उसी दौरान वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी। शुरुआत में लोगों को लगा कि किसी ने मरा जानवर फेक दिया होगा। दुर्गंध के कारण का पता लगाने के लिए जब कुछ लोग झाड़ी के पास पहुंचे तो वहां महिला का शव पड़ा मिला। शव देखते ही अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की ...