सहरसा, जून 15 -- सिमरी बख्तियारपुर। बख्तियापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलमा गांव के जहांगीर टोला में छापेमारी कर झाड़ी में छिपाकर रखी गई 750 एमएल की 11 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। गश्ती के दौरान मिली सूचना पर पुलिस अवर निरीक्षक रामनाथ पासवान ने टीम के साथ कार्रवाई की। शराब एक पीले रंग के बोरे में रखी मिली। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस शराब तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान में जुटी है। थानाध्यक्ष्ज्ञ ने कहा शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- झाड़ी में 11 बोतल विदेशी शराब मिली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...