बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- झाड़ी में लगी आग, मची गयी अफरातफरी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला में मंगलवार को आग ने जमकर कहर बरपाया है। कई जगहों पर आग लग जाने से दमकल विभाग को दिनभर हांफता रहा। हालांकि, सभी जगहों पर झाड़ी और पराली में आग लगी थी। शहर के तीनमुहानी मोड़ की रतोइयां नदी के किनारे किसी ने झाड़ी में आग लगा दी। तेज पछुआ हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब पांच सौ मीटर की परिधि में आग फैल गयी। अफरातफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। कसार, कंबल बिगहा एवं एफनी गांव के खेत में आग लगी। यह भी पढ़ें- आग लगने से 100 बीघे खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख (शेखपुरा से संजय मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...