देवरिया, जनवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के न्यू कालोनी में दो दिन पूर्व मिले नवजात के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा। बुधवार को नवजात का शव एनसीसी कार्यालय के पास झाडि़यों में मिला था। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। न्यू कालोनी में शुक्रवार को नवजात के शव को देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाऊस में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि नवजात के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.