छपरा, मई 15 -- झाड़ियों में मिली जिंदगी: रातभर रोता रहा नवजात, सुबह ग्रामीणों ने बचाई जान कोपा में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना, मां की बेरुखी पर फूटा लोगों का गुस्सा कोपा (सारण)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर गुरुवार की रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी को भीतर तक झकझोर दिया। कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला शिव मंदिर के समीप झाड़ियों में एक नवजात मासूम पूरी रात जिंदगी के लिए संघर्ष करता रहा। भूख, ठंड और दर्द से कराहते उस बच्चे की आवाज सुनकर शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने उसे मौत के मुंह से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- 4 साल के दिव्यांग बच्चे को सड़क पर छोड़ फरार हो गई मां, जमशेदपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटनाग्रामीणों की जागरूकता ग्रामीणों के अनुसार सुबह मंदिर के पास स्थित एक दुकान पर बैठे लोगों को किसी बच्चे के रोने की आ...